स्वास्थ्य केंद्रों पर सेनेटज़र बांट कर मनाई राजीव गांधी की पूण्य तिथि

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी की 30 वीं पुण्य तिथि श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर सेनेटज़र बांट कर मनाई गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राथमिकत केंद्रों और कम्यूनिटी स्वाथ्य केंद्रों पर सेनेटज़र बांटे।

इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने कहा आज का दौर बड़ी कठिन परिस्थितियों से गुज़र रहा है और ऐसे हालात में राजीव जी की प्रासंगिकता और ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि राजीव गांधी ने देश में धर्मनिरपेक्षता और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के लिये बहुत काम किया था। एक तरफ जहां राजीव गांधी की अंतरराष्ट्रीय नीति बहुत असरदार थी तो दूसरी और उन्होंने देश मे मुक्त व्यापार प्रणाली पर जोर दिया था।

राजीव गांधी ने देश की एकता, अखण्डता और सद्भावना बढ़ाने के साथ साथ खेलों को भी बहुत बढ़ावा दिया था। उन्होंने कभी भी विभाजन कारी ताकतों के आगे हार नहीं मानी और उसी के परिणामस्वरूप उनको आज के दिन अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी थी। राजीव जी देश मे आधुनिक इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के जनक थे। आज कोविड 19 से देश त्रस्त है ऐसे में राजीव जी के द्वारा दिए वाक्यों का अनुसरण आवश्यक है उन्होंने कहा था रोग से घृणा होनी चाहिए रोगी से नहीं तो ऐसे में हमें अपनी लड़ाई कोविड 19 के खिलाफ जारी रखनी होगी ताकि हम ज्यादा से ज्यादा काम कोविड 19 पीड़ितों के लिए कर सके।

राजीव गांधी से उनके निजी सम्बंध भी थे राजीव जी बार हमारे खेलों के बारे में चर्चा उनके साथ करते थे और खेल नीति को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस बात पर ज्यादा फोकस करते थे। उनका मानना था एक भारत और स्वास्थ्य भारत का मिशन उन्होंने सर्वप्रथम शुरू किया था। इस मौके पर आज राम लाल ठाकुर ने श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के 30 से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों पर सेनेटज़र बांटे ताकि लोग कोविड 19 से लड़ सके।

इस मौके पर उनके साथ श्री नयना देवी जी विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी रणजीत ठाकुर गढ़वाली पंचायत के प्रधान प्रदीप ठाकुर राजीव ठाकुर विक्रम ठाकुर पंडित सरूप सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...