
नई दिल्ली, अतुल उनियाल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने बुधवार को महिला क्रिकेट टीम के सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा कर दी है। काफी समय से सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने की चर्चा चल रही थी जो आज जा कर खत्म हुई| यह कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2020 से लेकर सितंबर 2021 तक रहेगा, इसकी घोषणा काफी पहले हो जानी चाहिए थी मगर कोविड-19 के चलते यह टलता रहा |
इसको तीन कैटेगरी में बांटा गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में हाल ही में अपनी मां और बहन को खोने वाली वेदा कृष्णमूर्ति को जगह नहीं मिली है। ग्रेड-ए वाली खिलाड़ियों को 50 लाख, बी ग्रेड वाली खिलाड़ियों को 30 लाख और ग्रेड सी वाली खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे। ग्रेड ए में जहां तीन खिलाड़ी शामिल हैं, वहीं ग्रेड बी में 10 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रेड सी में सिर्फ छह खिलाड़ी शामिल हैं।
ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, एस. मंधाना, पूनम यादव।
ग्रेड बी: मिताली राज, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड़, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तान्या भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्ज।
ग्रेड सी: मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार, हरलीन देओल, प्रिया पुनिया और ऋषा घोष।
