
व्यूरो, रिपोर्ट
ग्राम पंचायत चौक ब्राडता-2 की वार्ड मेम्बर व महिला मंडल प्रधान रीना देवी ने अपने वार्ड और पंचायत को कोरोना मुक्त करने का बीड़ा उठाया है , उन्होंने सेनिटाइजर पम्प लेकर आज पूरे वार्ड को सेनीटाइज किया व वार्ड ब्राडता 2 में कोरोना से प्रभावित घरों को सेनीटाइज किया ! पूरे वार्ड में बुजुर्गों को मास्क भी बांटे ! वार्ड मेम्बर रीना देवी के इस जज्बे को देखते हुए उनके सम्मान में नारी शक्ति की ये कहावत स्टिक बैठती है !
है गर्व हमें इस बात पर,
कि हम जन्म से नारी हैं।
हम मुरझाया सा पेड़ नहीं,
हम नए पौधे की क्यारी हैं।
हम टूटी हुई उम्मीद नहीं,
हम उदित सूर्य की धरी हैं।
न हम निर्बल अबला हैं,
न हम कमजोर बेचारी हैं।
कालका का रूप हैं हम,
हम तो त्रिशूल धारी हैं।
शुरू हैं हमसे ये दुनियाँ,
हम पर ख़त्म ये सारी है।
हमसे तो टकराकर हर,
मुश्किल भी डर कर हरी है।
है गर्व हमें इस बात कि हम जन्म से नारी हैं।
