
चम्बा, भूषण गुरुंग
ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और उनके पास मदद करने के लिए कोई नहीं है तो वह जिला चम्बा पुलिस दूरभाष नंबर 7876893014 पर कॉल या व्हाट्सएप करके जरूरी दवाई, खाद्यान्न, सब्जियां, दूध के पैकेट आदि वस्तुएं मँगवा सकते हैं ।
सामान मँगवाने का समय सुबह 08 बजे से रात 08 बजे तक रहेगा । अधिकतम 48 घण्टे की भीतर सुविधा पहुंचाने का प्रयास रहेगा । कॉल करने वाले व्यक्ति के घर के निकटतम मोटर योग्य सड़क पर डिलीवरी दी जाएगी । बिल के अनुसार सामान को देने वाले अधिकारी को बिल का भुगतान करें । नीचे लिखे स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी :-
1. चम्बा शहर और शहर से द्रढा, कोटी, साहू, करियाँ तक आने वाले सभी स्थान ।
2. भरमौर, होली, गरोला, धरवाला ।
3. तीसा के 10 किलोमीटर, नकरोड़ से 10 किलोमीटर के आसपास के सभी क्षेत्र ।
4. किहार, सलूणी, सुंडला, तेलका, सुरगानी, संघणी ।
5. डलहौजी शहर से बलेरा, बानीखेत से बगढार व ढूँढ़ियारा से गोली के सभी क्षेत्र ।
6. खैरी मे केवल नडल को छोड़कर सभी क्षेत्र ।
7. चुवाड़ी मे 20 किलोमीटर के आसपास, लाहड़ू से हटली, ककिरा से नैनिखड तक के सभी क्षेत्र ।
जिला चम्बा पुलिस सदैव आपकी सेवा मे तत्पर । 7876893014
