हमीरपुर में आया ब्लैक फंगस का पहला मामला, महिला आई चपेट में मुख्यमंत्री ने हर संभव इलाज के दिए निर्देश

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट,

प्रदेश में कोरोना संक्रमण व इससे मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में प्रदेश में ब्लैक फंगस का मामला आने से चिंताएं और बढ़ गई है। हमीरपुर की कोरोना संक्रमित महिला को नेरचौक से शिमला रेफर किया गया है जिसमें ब्लैक फंगस पाया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कि यह चिंता का विषय है और हर संभव इलाज को कहा गया है, कोविड पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया की वह स्वयं प्रदेश के हर जिला में जाकर कोविड की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में जितने लोग संक्रमित हो रहे हैं उतने ही ठीक भी हो रहेे है, मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है जिसको लेकर प्रदेश में बेड कैपेसिटी बढ़ाई गई है।

आईसीयू ऑक्सीजनयुक्त बेड्स की भी केंद्र से मांग की गई है, प्रदेश को मिलने वाली ऑक्सीजन कोटे को 15 मीट्रिक टन से 40 मीट्रिक टन किया गया है।

मौत के बढ़ते मामलों पर उन्होंने बताया कि अधिकतर संख्या में लोग तब हॉस्पिटल आ रहे हैं जब स्थिति बिगड़ रही है ऐसे स्थिति में लोगों की मौत हो रही है। वहीं आईजीएमसी में ब्लैक फंगस का मामला आने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चिंता का विषय है। उनके द्वारा इलाज के लिए हर संभव प्रयत्न करने को कहा गया है।

26 मई के बाद छूट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के मामले अगर ऐसे ही बढ़ते रहे तो संभव नही हो सकता, लेकिन अगर मौत व संक्रमण के मामले घटते है तो विचार हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...