समुद्र में फंसे चार जहाज, एक डूबा, 184 लोगों को किया रेस्क्यू, 14 शव बरामद

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली, शिवम्

चक्रवाती तूफान ताउ ते अब कमजोर पड़ गया है, पर सोमवार को जब ये महाराष्ट्र से गुजरा तो इसने तबाही मचा दी। इसके चलते समुद्र में चार जहाज फंस गए। इनमें से एक जहाज बार्ज पी- 305 अब डूब गया है।

इस पर 273 लोग सवार थे। इनमें से 184 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 14 के शव बरामद किए गए हैं और 75 अभी लापता हैं। इस जहाज के रेस्क्यू में आईएनएस विराट और कोलकाता जुटे हैं।

ऑपरेशन अभी जारी है। बार्ज 305 के अलावा गाल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे थे, इन सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। बार्ज स्स्-3 पर 202 और सागर भूषण पर 101 लोग फंसे हैं।

नेवी के मुताबिक, ये सभी लोग सुरक्षित हैं और इन्हें खाना-पानी जैसी चीजें मुहैया कराई गई हैं। इन जहाजों को ओएनसीजी की मदद से खींच कर वापस लाने की कोशिश जारी है। जहाज बार्ज जीएएल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग सवार थे।

इन सभी लोगों को मंगलवार देर शाम तक रेस्क्यू कर लिया गया था। जहाज को भी सुरक्षित निकाल लिया लिया गया है। डिफेंस प्रवक्ता ने बताया कि जीएएल कंस्ट्रक्टर, कोलावा पॉइंट से 48 नॉटिकल मील उत्तर की ओर फंसा था। यहां बचाव के लिए इमरजेंसी नौका वाटर लिली भेजी गई थी।

इसके अलावा बाकी दोनों जहाजों यानी बार्ज एसएस-3 और सागर भूषण पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। एसएस-3 पर सवार 202 लोगों को अभी भी शिप पर ही रखा गया है। वहीं सागर भूषण के सभी 101 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...