ज्वाली के एक दुकानदार ने 45 फीसदी सस्ती कर दीं सब्जियां, गरीबों और संक्रमितों को मुफ्त

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माध्वी पंडित

समाजसेवा करनी हो तो कोई नगर पंचायत जवाली के अधीन सब्जी विक्रेता सौरभ चौधरी से सीखें। यहां कोरोना काल में लोगों को महंगी सब्जियों व फ्रूट से निजात दिलाने के लिए कैहरियां में सौरभ ने सब्जी की दुकान खोली है। वह अपनी दुकान में हर सब्जी व फ्रूट को 45 प्रतिशत कम दाम से बेच रहे हैं।

सौरभ चौधरी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति गरीब है और सब्जी खरीदने में असमर्थ है, तो वह मुफ्त सब्जी लेकर जा सकता है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित मरीज को उसके घर जाकर मुफ्त सब्जी व फ्रूट पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक लॉकडाउन जारी रहेगा, तब तक उनकी यह मुहिम जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...