शाहपुर में द कृषि सहकारी सभा के डिपो का अजीत महाजन ने किया औचक निरीक्षण

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

शाहपुर के साथ सटे गांव डोहब की द कृषि सहकारी सभा के राशन डिपू का अजीत महाजन ने औचक निरीक्षण किया। यह सभा सरकारी राशन डिपो का संचालन भी करती है तथा अजीत महाजन इस सभा के प्रधान हैं।

महाजन ने वहां सेल्ज मैन से सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित बनाए रखने को कहा ताकि कोरोना वायरस का खतरा न रहे। इस दौरान अजीत महाजन ने वहां राशन लेने आए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, मास्क पहनने तथा सेनेटाइजर का उपयोग करने के साथ साथ बिना वजह घर से न निकलने का आग्रह भी किया।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान राजीव बिंटू तथा सभा के सदस्य ओम प्रकाश भी मौजूद थे। अजीत महाजन ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव लोगों की तादाद निरंतर बढ़ रही है, जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक इस पर कंट्रोल करना कठिन है ।

इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी व दायित्त्व समझें और सरकार व स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों को स्वयं भी माने तथा औरों को भी इन्हें अपनाने के लिए प्रेरित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...