कांग्रेस ने प्रदेश में आज से अपना शहर,अपना दायित्व एक कार्यक्रम की शुरुआत की

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज अपना शहर,अपना दायित्व के तहत प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं सभी के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौर में मानव सेवा की जो मिसाल कायम कर रहें है उसका यह समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।

राठौर ने कहा कि महामारी के इस दौर में कांग्रेस ने प्रदेश में आज से अपना शहर,अपना दायित्व का एक कार्यक्रम शुरू कर रही है, जिसकी शुरुआत आज शिमला के उप नगर संजोली से उनके हाथों की जा रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों के साथ साथ सभी गांवों में इस कार्यक्रम को शुरू कर रही है।

उन्होंने संजोली में इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिये पूर्व पार्षद प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुशांत कपरेट की सराहना की।उन्होंने कहा कि गांधी हेल्पलाइन के तहत कांग्रेस पार्टी के स्वमसेवी इसमें अपना हाथ बटवाएँगे।उन्होंने कहा कि इसका मुख्य मकसद कोरोना की इस महामारी में लोगों की हर प्रकार से मदद करना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान संजोली पुलिस चौकी में 25 कर्मियों,विधुत विभाग के 15 कर्मचारियों को व 25 मीडिया कर्मियों के साथ साथ संजोली में कार्यरत 5 सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित सम्मान दिया।उन्होंने कहा कि पहले दौर की इस महामारी में भी प्रदेश कांग्रेस ने कोरोना यौद्धाओं को प्रोत्साहित किया था।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस हैल्थ से जुड़े कर्मचारियों, डॉक्टरों,आशा वर्करों,सफाई कर्मियों के साथ साथ विजली पानी से जुड़े कर्मचारियों, बैंक कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करेगी,क्योंकि यह सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में बिना रुके जन सेवा में लगे है।

राठौर ने सर्जिकल ग्लब्स,एन 95 मास्क, पीपीई किट्स, सनेटीआज़र भी वितरित किए। इस अबसर पर उनके साथ शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व सुशान्त कपरेट व पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर विशेष तौर पर साथ थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...