उत्तराखंड ब्रेकिंग.. मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह का इस्तीफा

--Advertisement--

Image

उत्तराखंड, अतुल उनियाल

उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शत्रुघ्न सिंह 1983 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। खबर है कि सीएम तीरथ सिंह रावत उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।

आपको बता दें कि साल 2015 में शत्रुघ्न सिंह उत्तराखंड के मुख्य सचिव बने थे। उस दौरान उन्होंने राकेश शर्मा की जगह ली थी। शत्रुघ्न सिंह के पास केंद्र में भी लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव है। पूर्व की भुवन चंद्र खंडूरी सरकार के शासन में उन्हें विशेष जिम्मेदारी मिली थी।

इसके बाद वे राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त बने थे। शत्रुघ्न सिंह की छवि एक कर्मठ और योग्य अधिकारी की रही है.. बतौर सूचना आयुक्त उनका कार्यकाल 2021 तक का था।

लेकिन अब कयास लगााऐ जा रहे है कि उन्हें सीएम तीरथ सिंह रावत की टीम में जगह मिलेगी। दिख रहा है कि मुख्यमंत्री की तीरथ सिंह रावत अपनी टीम में उन लोगों को जगह दे रहे हैं जो पूर्व की भुवन चंद्र खंडूरी सरकार के विश्वासपात्र थे।

खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने राजनैतिक गुरू पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूडी के नक्शे कदम पर चल रहें हैं उन्हीं के विश्वासपात्र साफ छवि के व्यक्तियों को अपनी टीम में शामिल कर रहें है |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...