योगराज ने उठाया समाज सेवा का बीड़ा

--Advertisement--

Image

कोटला, सवयम

प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत कोटला के पूर्व प्रधान योगराज मेहरा ने जिलाधीश कांगड़ा को प्रेषित संदेश में कहा है कि अगर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिजन शव का अंतिम संस्कार कराने में असमर्थता जाहिर करते हैं, तो वह मुझसे सम्पर्क करें ।

उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 8219420300,9418185707 भी प्रेषित किया है। उनका कहना है कि मानवता शर्मिंदा नहीं होनी चाहिए और मैं और मेरी टीम हमेशा इस सेवा के लिए आगे आएगी ।

गौरतलब है कि योगराज मेहरा क्षेत्र में हर प्रकार कै समाजिक कार्यों में अपनी टीम के साथ हरदम एक्टिव रहते हैं। क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो योगराज मेहरा अपनी टीम के साथ पूरे क्रिया कर्म तक वहीं पर डटे रहते हैं। और हर गरीब की हर संभव सहायता करते रहते हैं । और समाज सेवा में हमेशा आगे रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...