23 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म, अश्‍लील वीडियो भी बनाया, वायरल करने की दी धमकी

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

जिला मंडी करसोग में 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने का आरोप आरोप लगाया है। इस पर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना में दर्ज की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 वर्षीय कुमार सिंह उर्फ नितिन निवासी गांव भोरा ने 8 मई देर रात को जबरन घर में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुराचार किया। दोनों युवक व युवती साथ पढ़ते थे।

एक शादी में युवक ने युवती के सामने शादी के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद इन दोनों के बीच और नजदीकियां बढ़ गई और मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।

इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया, जिसका युवक ने वीडियो बना लिया, युवती को इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में युवक आठ मई को युवक देर रात युवती के घर पहुंच गया और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्‍कर्म किया। इस पर युवती ने थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया सोमवार को देर रात दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...