भरमौर की पूलन पंचायत में बादल फटने से बह गईं 30 भेड़-बकरियां, रात को एक खेत में लगाया था डेरा

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

जिला चंबा के उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन में सोमवार देर रात बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने के कारण अचानक आए पानी के तेज बहाव में 25 से 30 भेड़-बकरियां बहने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार पूलन निवासी मदन लाल पुत्र थुनिया राम अपनी भेड़-बकरियों के साथ खेत में रुका हुआ था। इस दौरान देर रात करीब एक बजे अचानक मौसम खराब हो गया। इससे पहले कि वह सुरक्षा का इंतजाम कर पाता अचानक पानी का तेज बहा आ गया।

बादल फटने के कारण पानी का बहाव काफी तेज था। ऐसे में मदन लाल ने वहां से भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। लेकिन, उसकी भेड़-बकरियां तेज बहाव में बह गईं। वहीं, सूचना मिलने के उपरांत स्थानीय पंचायत प्रधान अनीता कपूर मौके पर पहुंंच गईं तथा नुकसान का जायजा लिया। साथ ही इस बारे में राजस्व विभाग व प्रशासन को भी सूचित किया गया।

पंचायत प्रधान ने बताया कि उन्हेंं सूचना मिली थी कि पूलन में बादल फटने के कारण मदन लाल की भेड़-बकरियां बह गई हैं। इस पर उन्होंने स्वयं मौके का जायजा लेने के साथ ही प्रशासन को सूचित किया है। प्रशासन से प्रभावित को उचित मुआवजा व राहत राशि देेने की मांग की गई है। पंचायत अपनी ओर से भी प्रभावित की हरसंभव सहायता करेगी।

बीते दिनों भी चंबा की दो पंचायतों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। इस दौरान वाहन भी बाढ़ में बह गए थे, इसके अलावा सड़कों को भी भारी नुकसान हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...