नालागढ़ में चप्पे चप्पे पर नजर आई पुलिस

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

नालागढ़ में कोरोना कर्फ्यू के तहत कड़ी बंदिशें लागू हो गई हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार की इन बंदिशों की अनुपालना के लिए जिला में दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अतिरिक्त अन्य सभी दुकानें बंद रखी है।

दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें दिन में केवल तीन घंटे ही खुली रहेंगी।नालागढ़ में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों का निर्धारित समय 8 से 11 बजे है। निर्धारित समय में नालागढ़ में खासी चहल पहल ​नजर आई। लेकिन निर्धारित समय पूरा होते ही पुलिस व प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया और बेवजह घूमने वालों से आने का कारण पूछा।

पुलिस प्रशासन ने कोरोना कर्फ़यू का पालन करवाने के लिए पैदल गश्त, क्यूआरटी, पीसीआर थाना ,सिटी चौकी इंचार्ज ​की ड्यूटियां सुनिश्चित की है।

डीएसपी नालागढ़ विवेक चहल ने बताया की पुलिस लोगों की कांउसलिंग कर प्रोत्साहित करेगी कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करे। पुलिस लोगों को मना कर और समझा कर काम करेगी यदि फिर भी लोग नहीं मानते है तो उनका चालान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...