
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
अपने लिए तो सभी इंसान सोचते हैं लेकिन कुदरत पर निर्भर करने वाले प्राणियों के लिए कोई कुछ करे तो इससे बड़ा परमार्थ क्या हो सकता है। ऐसा की कुछ ग्राम पंचायत कुटेहला के गांव काथला के कुछ युवाओं ने किया है।
गांव काथला के कुछ युवाओं ने कोरोना कर्फ्यू के चलते घर में बैठे रहने की बजाए प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने गांव के पास जंगली जानवरों, पशु पक्षियों के लिए जंगल में बनाए गए तालाबों की सफाई के कार्य को अंजाम दिया।
गांव के युवक अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि गांव के युवक पहले भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग करते आ रहे हैं। गौरतलब हो कि पतझड़ के इस मौसम में पेड़ पौधों की पत्तियां झड़ कर इन तालाबों में गिर जाती है जैसे ही बारिश होती है इन पत्तियों की वजह से इन तालाबों के पानी से बदबू उठने लगती है और बह पानी वन्य प्राणियों के पीने काबिल नहीं रहता।
इन तालाबों का गंदा पानी पीने से जंगली जानवर पशु पक्षी बीमार भी हो जाते है। एक ही आह्वान पर सभी युवा एकत्र हो गए और इन तालाबों की साफ सफाई कर डाली। अशोक कुमार ठाकुर ने लोगों से आग्रह किया कि सामाजिक कार्यों में सहयोग अवश्य करें लेकिन सरकार के दिशा निर्देशों का पालन भी आवश्यक रूप से करें। बिना वजह सड़कों पर ना घूमें घर पर रहें बाहर निकलना हो तो मास्क आवश्यक तौर पर पहने। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
