कोरोना कर्फ़्यू का उल्लंघन करने पर लगायी अंतरराज्यीय नाके पर ड्यूटी

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

उपमंडल देहरा की तहसील जसवां के अंतर्गत एक युवक को कोरोना कर्फ़्यू तोड़ना पड़ा महंगा। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज संसारपुर टेरेस में कोरोना कर्फ़्यू के दौरान एक संदीप कुमार नाम का युवक बिना किसी ठोस कारण के इसका उल्लंघन करता हुआ पाया गया।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त काँगड़ा की बात का अनुसरण करते हुए प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से उस युवक की ड्यूटी टेरेस नाके पर लगा दी गयी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी यदि कोई व्यक्ति देहरा या ज्वालामुखी उपमंडल में अनावश्यक रूप से कोरोना कर्फ़्यू या कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसकी भी इसी प्रकार कोरोना ड्यूटी लगायी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आज खंड विकास अधिकारी परागपुर कँवर सिंह ने विकास खंड के अंतर्गत पड़ने वाली विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमितों का हाल जाना। उन्होंने संक्रमितों को हिम्मत से कोरोना को हराने की बात कही और उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में बात कर समाधान का रास्ता निकाला। बीडीओ ने संक्रमितों और उनके परिवारों को आशवासन दिया कि कोरोना की इस लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं। आवश्यक दवाईयों को संक्रमितों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि समाज इस लड़ाई में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करे तो निश्चित रूप में हम इस संकट से मुकाबला करने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बीडीओ परागपुर द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन भी उपलब्ध करवाया गया।

साथ ही तहसील डाडासीबा के अंतर्गत नंगल चौक में एक कोरोना संक्रमित की दुखद मृत्यु हो गयी। दुर्भाग्य से मृतक व्यक्ति का पूरा परिवार भी कोरोना से संक्रमित होने की वजह से कोई अंतिम संस्कार को आगे नहीं आ रहा था।

उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार डाडासीबा अभिराय सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कुछ स्थानीय युवाओं के सहयोग से कोरोना नियमों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए उक्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार करवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...