परिवर्तन युवा मंडल ने वार्ड भासरा में आने वाली दुकानों और घरों को सैनिटाइज किया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

जिस प्रकार से कोविड-19 ने फिर अपने पैर पर से पसारने शुरू कर दिए हैं उसी कड़ी में समाजसेवी संस्थाएं भी लोगों को जागरूक करने में लगी हुई हैं।ऐसा ही कुछ देखने को मिला उपमंडल नालागढ़ की ग्राम पंचायत बाहा में जहां पर वार्ड पंच सुनील कुमार सोनू ने परिवर्तन युवा मंडल के सदस्य प्रधान सुरेश कुमार उप प्रधान जोगिंदर सिंह काला सचिव हीरालाल बंटी सभी ने मिलकर अपने वार्ड भासरा में आने वाली दुकानों और घरों को सैनिटाइज किया।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अगर किसी को जरूरी काम हो तो मुंह पर मास्क लगाकर ही बाहर निकले और अपने हाथों को सैनिटाइज करें या साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक धोयें और सरकार द्वारा जो गाइडलाइन दी गई है उसका पालन करें।

वार्ड नंबर 1 भासरा के पंचायत सदस्य सुनील कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोडियम हाइपोक्लोराइट का क्षेत्र में छिड़काव किया और उन्होंने कहा कि इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...