री ग्राम पंचायत प्रधान ने किया वार्ड नंबर 5 का दौरा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

आइए आज हम मिलाते हैं एक ऐसे ही नौजवान जो कि ग्राम पंचायत री के प्रधान हैं। जहां आज पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है और दुकानों को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक ही खोलने के आदेश दिए हैं।

इसी कड़ी में प्रधान ग्राम पंचायत री ने भी समस्त ग्राम वासियों से निवेदन किया है कि अगर कोई जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले और अपने मुंह पर मास्क जरूर लगाएं और सरकार और प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करें।

जिस प्रकार से सरकार ने मनरेगा और अन्य भवन निर्माण के कार्यों को करने की छूट दी गई है उसी कड़ी में आज प्रधान ग्राम पंचायत बहादुर सिंह ठाकुर ने अपनी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 5 री कुर्ला हरिजन बस्ती का दौरा किया और जो मनरेगा के कार्य पिछले दिनों से ठप पड़े हैं।

उन्हें दोबारा से काम करने को लेकर स्थानीय लोगों के साथ सलाह मशविरा किया गया और प्रधान ने कहा कि इस रास्ते का निर्माण जल्द से जल्द कर दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ तकनीकी सहायक पवन कुमार वार्ड पंच छोटूराम भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...