मीडिया के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर पहले वैक्सिनेशन करवाना सरकार का प्रशंसनीय निर्णय-दीपक अवस्थी

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाया गया सीमित कर्फ्यू एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। सरकार द्वारा यह निश्चित किया गया है की किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े ओर इनको आसानी से रोज़मर्रा की वस्तुएँ उपलब्ध हो सकें। हालाँकि कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। लेकिन आज के समय में लोगों की जान बचाना प्राथमिकता है ।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिस तरह से मीडिया व न्यायिक लोगों को कोरोना वॉरीअर मान कर प्राथमिकता के आधार पर पहले वैक्सिनेशन करवाने को कहा है, अपने आप में क़ाबिले तारीफ़ है। मीडिया के लोग कोविड के इस समय में अपनी जान की परवाह किए बिना हर जानकारी लोगों तक पहुँचा रहे हैं तो ऐसे में उन सभी को वैक्सिनेशन अति आवश्यक थी।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व प्रदेश सरकार लगातार समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार दुरस्त किया जा रहा है। जहां पे कमी है, वहाँ पर नयी व्यवस्थाएँ बनाई जा रही है। हिमाचल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी के इस कार्यकाल में सबसे अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति यह दर्शाती है की प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...