कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भीड़ से बनाएं दूरी: सुरेन्द्र ठाकुर

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले सबके लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए भीड़ से दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है ।

उन्होंने कहा है कि अपने आप को तथा अपने परिवार को संक्रमण से सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी इस बीमारी को बहुत हल्के में ले रहे हैं तथा इस लापरवाही के कारण उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

एसडीएम ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा 7 से 17 मई सुबह 6  बजे तक जो  दिन-रात  का कोरोना  कर्फ्यू लागू किया गया है लोग उसका सख्ती से पालन करें। उन्होेंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान लोग बेवजह घरों से न निकलें ।

उन्होंने कहा कि इस दौरान वैक्सीनेशन  कार्य  चलता  रहेगा तथा लोग वैक्सीनेशन  केंद्र  जा  सकेंगे । उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शादी समारोह में केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति ही प्रदान की गई है जबकि इस दौरान धाम व डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने कहा की ऐसा देखने मे आया है कि कई जगह निर्धारित संख्या से अधिक लोग शादी समारोह में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि समारोहों पर निगरानी रखने के लिए प्रशासन द्वारा पहले से ही सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं ।

उन्होंने सभी आयोजकों से कोविड प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित नियमों तथा संख्या के अनुसार ही शादी समारोह को सुनिश्चित बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो भी आयोजक कोविड-19 के तहत निर्धारित नियमों की अवेहलना करते हुए पाया जाएगा उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...