डी आई जी मधुसूदन ने किया पंजाब सीमा से सटे नाकों का निरीक्षण

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

डी आई जी सेंट्रल रेंज मण्डी मधुसूदन शर्मा द्वारा शनिवार को हिमाचल के पंजाब सीमा के साथ लगते 9 नाकों का निरीक्षण किया गया। इसी कड़ी में पंजाब सीमा से सटे चंडीगढ़ मनाली हाइवे पर लगे नाके गरामौडा में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने पुलिस जवानों को आ रही दिक्कतों बारे भी चर्चा की।

पत्रकारों से बातचीत में डी आई जी मधुसूदन ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा बाहर से आ रहे लोगों को नाके पर किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका पुलिस द्वारा पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने जनता से आग्रह किया सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना करके कोरोना की इस चेन को तोड़ने में लोग सहयोग दें ताकि मिलजुलकर कोरोना को हराया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...