भाजपा नेता ने बीएमओ फतेहपुर से किया दुर्व्‍यवहार, बोले- व्‍यवस्‍था सुधार लो वरना लोग अस्‍पताल जला देंगे, ऑड‍ियो वायरल

--Advertisement--

Image

फतेहपुर, अनिल शर्मा

कोरोना काल में दिन रात लोगों की सेवा कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रति एक सम्‍मान की भावना है। लेक‍िन एक जनप्रत‍िनिधि की ओर से चिकित्‍सा अधिकारी के साथ अभद्र व्‍यवहार का ऑड‍ियो वायरल हुआ है।

जिला कांगड़ा के खंड स्वास्थ्य अधिकारी फतेहपुर डाक्‍टर आरके मेहता के साथ फतेहपुर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कृपाल परमार के बीच मोबाइल फोन पर हुई बात का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में भाजपा नेता बीएमओ को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं व गाली ग्‍लौज भी हुआ है।

वायरल ऑडियो में परमार राजा के तालाब स्थित एक निजी अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर की स्थिति के बारे में पूछ रहे थे। इसी बीच उन्होंने आपा खो दिया। उनका कहना था कि अस्पताल में कोविड मरीजों व सामान्य मरीजों के लिए अलग अलग स्टाफ की तैनाती नहीं की गई है, जबकि दोनों ही तरह की मरीजों के लिए एक ही स्टाफ है।

इस पर बीएमओ का तर्क है कि उन्होंने एसडीएम के साथ जाकर अस्पताल का दौरा किया है। अन्य मरीजों के लिए लिफ्ट की सुविधा है, जबकि कोविड मरीजों के लिए रैंप की व्यवस्था की गई है, फिर भी एक बार फिर से वह अस्पताल का दौरा कर आते हैं। उनके तर्क पर परमार भड़क उठे और कहा कि व्यवस्था सुधार लो, नहीं तो लोग आपका ऑफिस और अस्पताल जला देंगे।

बीएमओ ने डीसी कांगड़ा से की शिकायत

उधर बीएमओ फतेहपुर एवं नगरोटा सूरियां डाक्‍टर आरके मेहता ने कहा हम महामारी के खिलाफ पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। जिस अस्पताल की बात की जा रही है, वहां अलग-अलग डाक्टर्स हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि का यह व्यवहार निश्चित रूप से मनाेबल गिराने वाला है। इसकी शिकायत उपायुक्त कांगड़ा को भेज दी है।

लोगों की शिकायतें आ रहीं, व्‍यवस्‍था नहीं सुधार रहे : परमार

भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कृपाल परमार ने कहा कि उक्त अस्पताल में अव्यवस्था का आलम है। सामान्य व कोविड दोनों तरह के मरीजों के लिए एक ही स्टाफ है। गत दिनों फतेहपुर के एक व्यक्ति का इस अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, जब वापस आया तो कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यहां अव्यवस्था रही है। लोग उनके पास आ रहे हैं। लोगों के कहे अनुसार ही इसी अव्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर बीएमओ से इस तरह से बात की गई है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...