कांगड़ा में बिना मास्क 294 के काटे पुलिस ने चालान, डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पुलिस ने भी जिला भर में नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में धर्मशाला के साथ लगते एक मॉल को भी पुलिस ने सील किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस संदर्भ में शिकायत मिली थी कि उक्त मॉल में नियमों की अवहेलना करके भीड़ लगी हुई है तथा पुलिस ने मौके पर जाकर उक्त मॉल को सील कर दिया।

पुलिस की मानें तो उक्त मॉल के खिलाफ कानूनी कारवाई भी अमल में लाई जा रही है। वहीं जिला कांगड़ा में पिछले 36 घंटों के अंदर पुलिस ने कोरोना नियमों की अवहेलना करने वालों से लगभग 1 लाख 79 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिला भर में बिना मास्क घूम रहे लोगों के 294 चालान काटे व इनसे 1 लाख 79 हजार 500 का जुर्माना वसूला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...