
व्यूरो, रिपोर्ट
एक, 1077 हेल्पलाइन बेबस और लाचार लगती है, यहां अपडेट जानकारी का जबरदस्त अभाव है। यहां महज संबंधित अधिकारी का नम्बर ही दिया जाता है और वो अधिकारी शायद अनजान नम्बर देखकर कॉल को इग्नोर कर दते हैं। यानी आमजन की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है।
दूसरा, कोविड स्क्रीनिंग प्रोग्राम ठहरा हुआ लग रहा है। आमजन के बीच कोरोना टेस्टिंग के लिए लाचारी की स्थिति बनी हुई है। उन्हें कोरोना टेस्टिंग लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है।
1077 पर भी यह जानकारी नही मिलती है। ट्रांसपोर्ट सुविधा सीमित होने के चलते लोगों को शहरों में पहुंचने में दिक्कत भी हो रही है। शुरुआती लक्षणों में समय पर टेस्ट न होने की बजह से संक्रमण ज़्यादा फैल रहा है।
कृपया बताने का कष्ट करें कि टेस्टिंग लोकेशन का पता करने के लिए जानकारी का स्त्रोत क्या रहेगा।
