चुराह:शादी समारोह में धाम बनाने पर 5-5 हजार जुर्माना

--Advertisement--

Image

चुराह, भूषण गुरुंग

एसडीएम चुराह द्वारा गठित की गई दो टीमों ने भंजराड़ू और टिकरी गढ़ के साल्वी में औचक निरीक्षण किया। शादी समारोह में धाम बनाई जा रही थी। बहरहाल, टीम ने दोनों आयोजकों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

चुराह विधानसभा क्षेत्र में हो रही दो शादियों में धाम बनाना आयोजकों को भारी पड़ गया। एसडीएम चुराह की अगुवाई में गठित टीमों ने समारोह स्थलों पर पहुंच दोनों आयोजकों को पांच-पांच हजार जुर्माना जड़ा है। साथ ही सख्त हिदायत दी है कि दोबारा समारोह में धाम का आयोजन किया गया तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शादी समारोह में 20 लोगों को ही शामिल करने की चेतावनी दी है। एसडीएम चुराह द्वारा अमल में लाई गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक समारोहों सहित धाम के आयोजनों पर पाबंदी लगाई है। बावजूद इसके लोग अभी भी जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने से पीछे नहीं रह रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन द्वारा नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करनी शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में *एसडीएम चुराह द्वारा गठित की गई दो टीमों ने भंजराड़ू और टिकरी गढ़ के साल्वी में औचक निरीक्षण किया। शादी समारोह में धाम बनाई जा रही थी। बहरहाल, टीम ने दोनों आयोजकों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।*

एसडीएम मनीष ने बताया कि भंजराड़ू और टिकरीगढ़ के साल्वी में होने जा रही शादियों में धाम बनाई जा रही थी। आयोजकों को दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। कोविड नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, जिसका सभी को पालन करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

मेडिकल कालेजों में भरे जाएंगे 43 पद, एमओ और सीएमओ के पदों पर होगी भर्ती, दस अप्रैल को परीक्षा

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (अमरू), हिमाचल प्रदेश...

पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाएगी सरकार, प्रति लीटर अधिकतम 5 रुपए रेट बढ़ाने का प्रस्ताव, बिल पेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर...

मुख्यमंत्री का दावा, बिना आरडीजी भी आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, सरकार इस दिशा में कर रही काम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, पुलिस विभाग में भरे...