पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली, व्यूरो

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आज ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। पेट्रोल की कीमतों में शुक्रवार को 28 पैसे तक और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। यह लगातार चौथा दिन है जब दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाए गए हैं। आज इनकी कीमत अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। चार दिन में दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल एक रुपया महंगा हो चुका है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 91.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 81.73 रुपए प्रति लीटर हो गई। पिछला रिकॉर्ड स्तर 27 फरवरी से 23 मार्च 2021 तक रहा था।

इसके बाद चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान चार दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए थे, जबकि शेष दिन कीमतें स्थिर रखी गई थीं। चुनाव परिणाम के बाद चार मई से लगातार दोनों ईंधनों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...