पिकअप गाड़ी में सवार दो लोगों से दो किलो 104 ग्राम चरस बरामद

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

जिला कुल्लू में दो व्यक्तियों से पुलिस ने दो किलो 104 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला से चरस तस्करी हो रही है। इसी आधार पर टीम ने वन विभाग की चेक पोस्ट बजौरा में नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान एक पिकअप एचपी 34ए-1242 इसमें दो व्यक्ति सवार थे, तलाशी लेने पर इनके कब्जे से दो किलो 104 ग्राम चरस बरामद हुई। इनकी पहचान 36 वर्षीय ओमी चंद निवासी शोगी डाकघर न्यूल तहसील भुंतर जिला कुल्लू और 35 वर्षीय श्यामचंद निवासी शोगी डाकघर न्यूल जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया जिला पुलिस लगातार चरस तस्करों पर नजर बनाए हुए है। इसके लिए प्रति दिन नाकाबंदी की जा रही है। यह चरस दोनों ने कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...