
शाहपुर, नितिश पठानियां
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने 30-04-2021 को सुबह सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में जा कर करोना वायरस के बचाव के लिए बेक्सिन लगवाई। पठानिया ने कहा कि जनता को जागरूक होकर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए और सहयोग करे।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने आज करोना जैसी भयंकर बीमारी से निपटने के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा ओर अन्य पदाधिकारीयो से बैठक की। पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी ने करोंना वायरस के दूसरे स्ट्रेन से लड़ने के लिए जनता की सेवा करने के लिए काँग्रेस पार्टी ने गांधी हेल्पलाइन की शुरुआत की है।
जिससे ब्लॉक स्तर पर गांधी हेल्पलाइन को पहुचाने के लिए हर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता इस पर काम कर रहा है। आज शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने भी इसकी शुरुआत की । केवल सिंह पठानिया ने लोगो से अपील कि, गांधी हेल्पलाइन नंबर पर मिस काल करके अपना सहयोग देने के लिए आगे आये। जिससे हम समाज को इस भयंकर बीमारी से बचा सके।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जिलाधीश महोदय ने जो दिशा निर्देश करोना के दूसरे स्ट्रेन के लिए जारी किए है उनका ईमानदारी से पालन करें और समाज मे जनता को भी जागरूक करें। आज ब्लॉक काँग्रेस पार्टी शाहपुर ने करोना जैसी भयंकर बीमारी से निपटने के लिए हर बूथ पर आपदा प्रबंधन कमेटीया की समीक्षा की। ओर हर बूथ में प्रबंधन कमेटियों को जनता की सेवा करने के लिए तैयार रहने को निर्देश दिए।
पठानिया ने कहा कि जनता समय समय पर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करे और समाज मे अपनी अहम भूमिका भी निभाये। ये लड़ाई हमे मिल कर लड़नी होगी और करोना जैसी भयंकर बीमारी को हराना होगा।
