
इंदौरा, व्यूरो
उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत पड़ते शेखूपुर में आज माननीय एसडीएम इंदौरा सोमील गौतम जी द्वारा दुकानों व बाजार को सैनिटाइज करने की मुहिम चलाई गई इस मुहिम में यूवा सेवा संघ द्वारा सारी दुकाने सैनिटाइज की गई इस मौके पर एसडीएम सोमिल गौतम , शेखुपुर पंचायत के उपप्रधान राजिंद्र सिंह , जेएन शर्मा, अमित रियाल, एडवोकेट विवेक पठानिया ( लंबरदार ) , सुनील कुमार, अखिल शर्मा, सरताज सिंह उपस्थित रहे।
एसडीएम सोमिल गौतम ने यूवा सेवा संघ की सेनिटाइजेशन मुहिम से जुड़ने के लिए सराहना की। एसडीएम महोदय ने कहा कि युवा सेवा संघ हर बार की तरह इस बार भी सैनिटाइजेशन मुहिम में बढ़ चढ़कर आगे आया है मैं इनका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने बाजार को सैनिटाइज किया। इस मौके पर सोमिल गौतम ने लोगों से अपील करते हुए कहा पब्लिक प्लेस में किसी भी चीज को छुए ना ताकि संक्रमण फैलने से बच सकें।
एडवोकेट विवेक पठानिया ने की लोगो से अपील।
विवेक पठनिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित से बचने के के मास्क जरूर पहने और मास्क केवल दिखावे व पुलिस से बचने के लिए ही नही बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए पहने, इस मौके पर पत्रकार अखिल शर्मा ने कहा कि हम आगे भी इसी तरह से लोगो की सेवा के लिए आगे आएंगे , लेकिन लोगो को भी सरकार के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए जरुरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले , आपने आप को समय समय पर सैनिटाइज करते रहे , और सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन जरूर करे इसी मे ही हम सब का बचाव है।
