युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सलाहकारआदित्य गौतम के नेतृत्व में BMO श्री नैना देवी को कॉविड केयर सेंटर खोलने हेतु ज्ञापन सौंपा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में घुमारवीं की तर्ज पर कोवीड केयर सेंटर खोला जाना निहायती जरुरी है क्योंकि पंजाब सीमा के साथ सटे इन पंचायतों, नगर परिषद श्री नैना देवी के लोगों को कॉविड केयर सेंटर घुमारवीं बहुत दूर पड़ता है।

क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों ने सरकार के समक्ष आवाज बुलंद की है। क्योंकि आपात काल में लोगों को नजदीक सुविधा मिलना जरूरी है। हालांकि गत दिवस जब श्री नैना देवी में स्थानीय निवासी महिला कमलेश कुमारी जो की कॉविड पॉजिटिव थी तो उसे एंबुलेंस ना मिलने के कारण रात सीएचसी घवाडल में गुजारनी पड़ी।

जबकि सीएससी में एंबुलेंस है, उसका ड्राइवर नहीं है। दूसरी और 108 एंबुलेंस काफी समय के बाद आई हालांकि शाम के समय उन्हें दिक्कत हुई थी लेकिन एंबुलेंस सेवा उन्हें सुबह ही मिल पाई। जिस कारण पूरे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

धीरे-धीरे जैसे कोविड-19 महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है मरीजों की संख्या क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। ग्वाल्थाई , भाखड़ा , तरसूह से लेकर चांगर क्षेत्र की कई पंचायते जहां पर यह बीमारी का प्रकोप है लेकिन यहां के सीएचसी हॉस्पिटल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी नहीं है आपात काल में मरीज के परिजन करें भी तो क्या करें। नैना देवी सेंटरप्वाइंट होने के कारण यहां पर कॉविड केयर सेंटर खोलना निहायती जरुरी है। ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सलाहकारआदित्य गौतम के नेतृत्व में नैना देवी नगर परिषद प्रधान मुकेश शर्मा,घवांडल पंचायत प्रधान संदीप चंदेल , उप प्रधान पवन चौधरी ,मंडयाली पंचायत प्रधान ज्ञानो देवी , खरकड़ी पंचायत प्रधान नंदकिशोर ,पूर्व प्रधान बबली देवी ,स्थानीय निवासी हिमांशु शर्मा ,तरसेम सिंह ,राहुल ,पंकज, सुरेश ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके BMO श्री नैना देवी को सोपां और श्री नैना देवी में जल्द से जल्द कबी ड केयर सेंटर खोलने की मांग की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...