कोरोना मरीज की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का नाहन में मुख्यमंत्री के सामने हंगामा, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

सिरमौर, व्यूरो

डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वीरवार रात को कोविड आइसोलेशन सेंटर में मरीज की मौत पर शुक्रवार को हंगामा हुआ। इस बीच मुख्यमंत्री भी मेडिकल कॉलेज का दौरा करने पहुंच गए। बता दें कि पिछले 2 वर्षों से मेडिकल कॉलेज किसी न किसी बात को लेकर विवाद में रहा है। कभी यहां बेहतर उपचार न मिलने की शिकायत रहती है तो कभी ओपीडी में कोई भी डॉक्टर नहीं मिलता।

मेडिकल कॉलेज की हालत सामान्य अस्पताल से भी बदतर हो गई है। जब मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिला सिरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे, तो उसी दौरान कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर में हुए रोगी की मौत के बाद उनके परिजनों ने हंगामा किया। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला मेडिकल कॉलेज के कोविड-आइसोलेशन सेंटर के बाहर पहुंचा, तो मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री के समक्ष डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रो-रोकर दुखड़ा सुनाया।

पांवटा की महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की लापरवाही से उसने अपने पति को खो दिया है। इसी दौरान कोविड आइसोलेशन सेंटर के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें लोगों के परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में परिजनों का आरोप है कि तीन-तीन दिन तक कोई भी डॉक्टर आइसोलेशन सेंटर में रोगियों की जांच करने नहीं आता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...