ग्रामीण विकास विभाग: 15 दिन में करवाना होगा पंजीकरण, वरना नहीं मिलेगा पदोन्नति

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायती राज संस्थाओं के कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल में अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है। ग्रामीण विकास विभाग के करीब 10 हजार अफसर और कर्मचारी पंजीकरण न कराने पर पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा नहीं दे पाएंगे। विभाग ने सभी जिलों और ब्लाकों को वीरवार को लिखित फरमान भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि पंचायती राज संस्थाओं के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रदेश सरकार के पोर्टल मानव संपदा में पंजीकरण 15 दिन के भीतर कराया जाए।

राज्य सरकार के मानव संपदा पोर्टल में कर्मचारियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य और तभी जाकर ये अघिकारी और कर्मचारी विभागीय परीक्षा दे पाएंगे। इस परीक्षा के बाद ही उनको पदोन्नति दी जा सकेगी। विभाग में एक्सईएन, सहायक अभियंता, इंजीनियर, लेखाकार, पंचायत सचिव और तकनीक सहायक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इनसे कहा गया है कि अपनी पूरी जानकारी  इस सरकारी पोर्टल में तुरंत उपलब्ध कराई जाए। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक  केवल शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों का पंजीकरण मानव संपदा पोर्टल में अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...