काँगड़ा की वेटि ने चमकाया नाम, अदिति दीवान भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां,राजीव

नगरोटा बगवां खंड की ग्राम पंचायत चाहड़ी की अदिति दीवान भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। अदिति दीवान की शुरुआती शिक्षा सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धपुर धर्मशाला में हुई।इसके बाद अदिति ने 12वीं तक की पढ़ाई ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां से की। 12वीं की परीक्षा के बाद 2016 में ही अदिति दीवान ने अखिल भारतीय स्तर की एमएनएस की परीक्षा तथा साक्षात्कार उत्तीर्ण किया।

इसी आधार पर भारतीय वायुसेना के कमांड अस्पताल बंगलूर में चार साल की डिग्री एवं ट्रेनिंग के उपरांत भारतीय सेना में स्थायी कमीशन प्राप्त किया। कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स बंगलूर कर्नाटक द्वारा भी अदिति दीवान को बेस्ट आउट गोइंग स्टूडेंट के खिताब से सम्मानित किया गया।

अदिति दीवान की पहली पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुई है। अदिति दीवान ने अपनी सफलता का श्रेय पिता सुमेश दीवान, माता अंजु, दादी नानी एवं अध्यापकों को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...