कंडाघाट में हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से नीचे पलटी, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

सोलन, सुभाष:

कंडाघाट क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के सड़क से नीचे पलटने के कारण ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। यह घटना कंडाघाट की ग्राम पंचायत ममलीग में हुई है। जानकारी के अनुसार प्यारे लाल ने पुलिस को बताया कि वह सुबह के समय अपनी दुकान में था। उसकी दुकान के सामने ममलीग वर्षाशालिका के पास से शिमला-नालागढ़ सड़क पर रामपाल राजस्थानी अपने ट्रैक्टर को पीछे करने लगा, जिसमें ट्रॉली लगी थी।

ट्रैक्टर पीछे करते समय सड़क से नीचे ढलान में लुढ़क गया। हादसे होते ही स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर गए तो देखा कि चालक रामपाल लडख़ड़ाता हुआ आ रहा था कि अचानक बेहोश होकर नीचे की तरफ लुढ़क गया। मौके पर एकत्रित लोग घायल को सायरी अस्पताल ले गए, जहां पर उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना को लेकर चालक की लापरवाही पाई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...