ज्वाली के कवि सुरेश कौंडल का पेड़ बचाओ पर आधारित गाना ‘इक बूटा सबना लाणा ज़रूर 13 को होगा रिलीज

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पण्डित:

उपमंडल जवाली के अधीन पंचायत ढन निवासी सुरेश कौंडल अब कविताओं के साथ-साथ प्रकृति व पर्यावरण पर गानों को लिख रहे हैं ताकि इससे प्रकति व पर्यावरण को बचाया जा सके। सुरेश कौंडल द्वारा पेड़ बचाने पर लिखित गाना ‘इक बूटा सबना लाणा जरूर’ कंपोज हो चुका है जिसको लुधियाड़ के युवा गायक गौरव शहजादा द्वारा अपनी आवाज दी गई है।

यह गाना 13 अप्रैल को रिलीज होगा। इसके अलावा पानी बचाने, गद्दी कल्चर तथा एक ग़ज़ल को भी जल्द ही फिल्माया जाएगा। सुरेश कौंडल ने बताया कि उनका मकसद मात्र पर्यावरण व प्रकृति को बचाना है जिसके चलते ऐसे ही गाने लिखेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य तीन गानों की कम्पोजिशन पर भी कार्य शुरू होगा।

सुरेश कौंडल मौजूदा समय में राजकीय मिडल स्कूल लुधियाड में बतौर टीजीटी कार्यरत हैं। उनकी अभी तक 112 कविताएं प्रकाशित हो चुकी हैं जिनको काफी सराहना भी मिली है। इसके अतिरिक्त पांडवों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक बाथू दी लड़ी, सियानेया दी पीड़, कांगड़े का बिरसा कविता को अपनी आवाज में फिल्माया गया है।

सुरेश कौंडल ने बताया कि आगे भी भविष्य में पर्यावरण व प्रकृति को बचाने व संवारने के लिए गाने लिखेंगे ताकि लोगों को पर्यावरण बचाने बारे जागृत किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...