नूरपुर के खुशीनगर में घर में फ्रिज ब्लास्ट होने से पूरा घर हुआ क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

Image

नूरपुर,देवांश राजपूत

नूरपुर क्षेत्र के खुशीनगर में एक घर में फ्रिज ब्लास्ट होने से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया।ब्लास्ट की बजह से लगी आग के कारण घर में रखे सारे उपकरण,फर्नीचर व अन्य समान जल कर राख हो गया।इस हादसे से घर मालिक को लगभग 17 लाख का नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह लगभग 7 बजे की है।

घर के मालिक तिलक राज लोरिया ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह अचानक उनके फ्रिज से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि फ्रिज के परखच्चे उड़ गए, साथ ही घर में आग लग गई।गनीमत यह रही कुछ क्षण पहले ही घर के सदस्य बाहर निकल गए थे।

आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तिलक राज ने बताया कि फ्रिज के ब्लास्ट होने से उनका पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है तथा उन्हें लगभग 17 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...