वर्तमान सरकार के द्वारा की गई घोषणाओं को कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने सवाल खड़े करते हुए इन घोषणाओं को कोरी घोषणाएं करार दिया।

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

जयराम ठाकुर ने जहां नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 37 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया तो साथ ही नैनादेवी आईटीआई में ट्रेड शुरू करने, स्वारघाट में जमीन उपलब्ध करवाने पर मिनी सचिवालय निर्माण व उप न्यायधीश कार्यालय खोलने की भी घोषणा की थी .

जिसको लेकर अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व नैनादेवी से कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने सवाल खड़े करते हुए इन घोषणो को कोरी घोषणाएं करार दिया है. कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर की माने तो बीते सवा साल पहले सीएम जयराम ठाकुर ने जुखाला दौरे के दौरान जुखाला में नया पुलिस स्टेशन खोले जाने की घोषणा की थी जो आज तक पूरी नहीं हुई है,

सिविल अस्पताल मार्कण्ड की घोषणा के बावजूद बेड व मशीनरी की सुविधा ना होना व नैनादेवी हल्के के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरस की कमी होने की बात पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कही. साथ ही रामलाल ठाकुर ने लाड़ाघाट में आईटीआई खोलने की घोषणा पूरी ना होने और चम्भियारा व चांदपुर में स्कूल खोलने की घोषण के बावजूद आजतक स्कूल ना खुलने का आरोप लगाया है.

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन के तहत घर घर पानी के नल तो जरूर लगा रही है मगर पानी के स्रोत पैदा करने में नाकाम हुई है जिसके चलते इन नलों से केवल हवा ही निकलेगी और प्रदेश की जनता पानी की किल्लत से परेशान होगी. वहीं रामलाल ठाकुर ने सीएम जयराम ठाकुर को नसीहत दी है कि वह केवल वही घोषणाएं करें जो वह पूरी कर सकते है नहीं ऐसी कोरी घोषणाओं से केवल जनता को धोखा ही मिलेगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...