नगर निगम चुनावों के लिये कांग्रेस ने, कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्ष्ता में वॉर रूम का शुभारंभ किया

--Advertisement--

Image

शिमला,27 मार्च.जसपाल ठाकुर 
प्रदेश में चार नगर निगम चुनावों के लिये कांग्रेस ने आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वॉर रूम का विधिवत रूप से  शुभारंभ किया।प्रदेश कार्यालय में स्थापित वॉर रूम चारो नगर निगमों के वॉर रूम के संपर्क में रहेगा व सभी चुनाव सम्बंधित सूचना व शिकायतों पर नज़र रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को अबगत करवाते रहेंगे।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव यशपाल तनाईक को वॉर रूम के प्रभारी और वेद प्रकाश ठाकुर को कार्यनीति का दायित्व दिया गया।
वेद प्रकाश शर्मा को नगर निगम मंडी, ऊषा मेहता राठौर को नगर निगम सोलन,शशि बहल को नगर निगम पालमपुर व मुकल गुप्ता को नगर निगम धर्मशाला के प्रभार का दायित्व दिया गया जो इन नगर निगमों के वार्ड  प्रभारियों व सह प्रभारियों के संपर्क में रहते हुए दिनभर की चुनाव से सम्बंधित पूरी अपडेट लेंगे। एडवोकेट रूपेंद्र सिंह ठाकुर ने भी कानूनी  सलाहकार के तौर पर अपना दायित्व संभाल लिया। वह इन चुनावों से संबंधित सभी लीगल मैटर  को देखेंगे।
इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता किरण धान्टा,पवन चौहान, सौरभ चौहान और सैनराम नेगी भी मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वॉर रूम के सभी पदाधिकारियों  प्रभारियों को दिए गए दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वाहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें सभी वार्ड प्रभारियों से दिन भर की चुनावी गतिविधियों की पूरी अपडेट लेते हुए उन्हें अध्यक्ष को हर रोज की चुनावी गतिविधियों की पूरी देने को कहा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...