अशोक कुमार की शहादत पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रकट की संवेदना, राजकीय सम्मान के साथ हुई शहीद की अंतिम विदाई

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 27 मार्च, राजीव जस्वाल

श्रीनगर के लावेपोरा में आतंकी हमले में शहीद हुए कांगड़ा जिला के धीरा उपमंडल के देहरू, डाकघर काहनपट्ट के अशोक कुमार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद के परिजनों, उनके गांव एवं आस-पास के क्षेत्र के लोगों के साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सहित अन्य नेताओं एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों ने अंतिम संस्कार में शहीद अशोक कुमार को अंतिम विदाई दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा अपनी और से शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों को डांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शहीद अशोक कुमार पर पूरे राष्ट्र को गर्व है और उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह घटना आतंकवादियों द्वारा किया गया एक बहुत ही अमानवीय और कायरतापूर्ण कृत्य है जिसे किसी भी स्थिति में क्षमा नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीर सपूत की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

शहीद अशोक कुमार अपने पीछे माता सेना देवी, पिता सरवन कुमार, पत्नी सुषमा देवी, बेटी रिद्धिमा तथा बेटा आदित्य को छोड़ गए हैं। इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार, सीआरपीएफ के आईजी विजय कुमार डीआईजी सुनील थोर्प, एसडीएम धीरा विकास जम्बाल, डीएसपी अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...