बिना मास्क नजर आये तो सीधा घर पहुंच जाएगा चालान

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

नालागढ़ में शनिवार को एसडीएम ने मुख्य बाजार और बस स्टैंड का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने हेरिटेज पार्क का भी औचक निरीक्षण कर लोगों को कोरोना वायरस से बचने को लेकर मास्क पहनने पर जोर दिया।

उन्होंने आम नागरिकों, दुकानदारों और ड्राइवरों-कंडक्टरों को निर्देश दिए कि कोरोना से बचने के लिए प्रशासन के बताए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और बसों में मास्क न पहनने वालों पर अब भारी भरकम जुर्माना किया जाएगा ।

आदेशों की अवहेलना करने पर दुकानदारों तथा चालकों व परिचालकों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारी सादी वर्दी में सार्वजनिक स्थलों और बसों का दौरा करेंगे व बिना मास्क के व्यक्ति का फोटो खींच कर उसके पते पर ही चालान भेज दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...