रेगुलर नहीं होंगे 2555 एसएमसी शिक्षक

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल में प्राथमिक और उच्च शिक्षा विभागों में तैनात 2555 एसएमसी शिक्षक नियमित नहीं किए जाएंगे। विधानसभा में शुक्रवार को सरकार से शिक्षा विभाग में कार्यरत एसएमसी अध्यापकों को नियमित करने के लिए नीति बनाने के विचार से संबंधित सवाल रेणुका जी के विधायक विनय कुमार, आनी के विधायक किशोरी लाल, अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान की ओर से संयुक्त रूप से पूछा गया।

इस पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने जवाब देते हुए बताया कि इस तरह का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। एसएमसी शिक्षकों को नियमित करने के मामले में प्रदेश सरकार सुप्रीम के आदेश के अनुरूप काम कर रही है। वहीं अनुपूरक सवाल करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने सवाल किया कि पहले वाले शिक्षा मंत्री कहते थे कि इन्हें नियमित किया जाएगा।

क्या इसी सत्र में मुख्यमंत्री से अनाउंस करवाएंगे कि नहीं। इसका जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की अनुपालना की जा रही है। उद्देश्य पूर्ति के लिए एसएमसी शिक्षकों को रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से ऐसी नहीं बोला गया है कि इन्हें नियमित किया जाए। इसलिए सरकार उनको नियमित करने पर विचार नहीं कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...