शिवरात्रि महोत्सव के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

--Advertisement--

Image

मंडी, 17 मार्च –

स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी आयोजन समिति ने सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए 17 मार्च को आयोजित होने वाली अंतिम सांस्कृतिक संध्या समेत सभी सांस्कृतिक व खेल आयोजनों को रद्द कर दिया है। सांसद राम स्वरूप शर्मा के असामयिक निधन के कारण मंडी में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में आने का अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

अंतरराष्टीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि गहरे शोक के इस वातावरण में आयोजन समिति ने सांसद के आदर में मेले में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया है। हालांकि धार्मिक महत्व की सभी गतिविधियां यथावत आयोजित होंगी। मेले में आयोजित की जा रही खेल व देवलु नाटी व देव बजंतरी प्रतियोगिताओं को भी रद्द कर दिया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि पारंपरिक अंतिम जलेब सादे तरीके से निकाली जाएगी। इसमें धार्मिक प्रथा का निर्वहन होगा। जलेब के बाद पड्डल में होने वाला औपचारिक समापन कार्यक्रम नहीं होगा। उपायुक्त पड्डल में महोत्सव के ध्वज अवरोहण के साथ मेले के समापन की औपचारिक घोषणा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...