फतेहपुर विस उपचुनाव के दृष्टिगत पेलिंग बूथों के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जानकारी

--Advertisement--

Image

फतेहपुर, अनिल शर्मा

फतेहपुर विस उपचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ धर्मशाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश प्रजापति ने कहा कि फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र में 141 बूथ निर्धारित किए गए हैं जिसमें तीस नए पोलिंग बूथ कोविड-19 के प्रोटोकॉल के चलते बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन पोलिंग बूथों में मतदाताओं की संख्या 950 से ज्यादा है उन पोलिंग बूथों में नए बूथों का प्रस्ताव दिया जा रहा है।

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्धारित समय में बूथ लेबल एजेंट्स की नियुक्ति करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र में अगर किसी पात्र व्यक्ति का वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है तो वे नजदीकी बूथ लेबल अधिकारियों से संपर्क करके अपना वोटरआईडी कार्ड बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पोलिंग बूथों में मतदाताओं के लिए हरसंभव सुविधा प्रदान की जाएगी।

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि व्यय निगरानी के लिए एडीसी राहुल कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन के दृष्टिगत अन्य कमेटियां भी गठित की जा रही हैं ताकि निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव संपन्न करवाए जा सकें। इससे पहले तहसीलदार निर्वाचन विभाग उपेंद्र शुक्ला ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पोलिंग बूथों के निर्धारण बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...