कोटला पुलिस ने 19.57 ग्राम चरस के एक व्यक्ति धरा,मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के निर्देशानुसार कोटला पुलिस द्वारा शराब माफिया, खनन माफिया व चरस माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान में पुलिस कोटला चौकी ने सोमवार को एक व्यक्ति से 19.57 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कोटला चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने पुलिस टीम के साथ पेट्रोलिंग के दौरान कोटला में विनोद कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी सोलदा से तलाशी लेने पर 19.57 ग्राम चरस बरामद की।

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि पुलिस ने चरस के आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रामपुर लवी मेले में जुए का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 लोग गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर लवी मेले में जुआ खेलने...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू

युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर, सिक्योरिटी गार्ड...