महिला दिबस पर पंचायत नेरना में महिलाओं को दिया गया सम्मान ।

--Advertisement--

Image

राजा तालाब/अनिल शर्मा :-

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को विकास खँड फतेहपुर की ग्राम पंचायत नेरना के सभा हाल में एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में पँचायत सचिव रुमेल सिंह, प्रधान सुशील कुमार व उपप्रधान राजकुमार राजू भी उपस्थित रहे।जबकि बीडीसी सदस्य तमन्ना देवी ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं और महिला प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर यहां बीडीसी तमन्ना व महिलाओं ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि बेटियों समाज का अभिन्न अंग होती हैं। बेटियों ने पुरुष प्रधान समाज मे आज कंधे से कंधा मिलाकर उस मुकाम को हासिल किया है है। यहां पर कई पुरुष पहुंचने का स्वप्न भी नहीं देखते।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष जगत, राजनीति क्षेत्र , कंप्यूटर क्षेत्र, मीडिया जगत, कला क्षेत्र में हर जगह महिलाओं ने अपना डंका बजाया है।महिलाएं माँ बनकर बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दिलवाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।जबकि पत्नी बनकर अपने पति के दुःख, सुख में हिस्सेदार बन रहीं हैं। वहीं बेटी बनकर बेहतरीन मुकाम हासिल करके अपनी विजय पताका को फहराकर माता पिता व देश के नाम को गौरवान्वित कर रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कि बेटी के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते उसकी उच्चतम पढ़ाई के लिए अपना सर्वस्व लगाने से भी संकोच न करें। क्योंकि बेटी ही कल की पहचान है।उन्होंने अंतराष्ट्रीय महिला दिबस पर सभी महिलाओं को बधाई भी दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...