ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल।

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर स्वारघाट के समीप दबाटा नामक स्थान पर एक ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वारघाट ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए एफ आर यू अस्पताल नालागढ़ रैफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार कीरतपुर की तरफ जा रहा था जैसे ही दबाटा नामक स्थान पर पहुंचा सामने से ओवरटेक करते आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी पुलिस थाना स्वारघाट पुलिस थाना स्वारघाट विरोचन नेगी ने बताया कि दबाटा में ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जिसकी पहचान सुखराज निवासी गांव केहरा डाकखाना गेहडवीं तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...