संजीव कुमार संजू बीबीएन इंटक अध्यक्ष नियुक्त, इंटक अध्यक्ष हरदीप बाबा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सौंपी जिमेदारी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

पूर्व पार्षद एंव युवा कांग्रेस नेता संजीव कुमार संजू को बीबीएन इंटक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बाबा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने तत्तकाल प्रभाव से यह नियुक्ति की है। जानकरी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव मदन लाल चौधरी व दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दया राम रेंजर ने बताया कि पूर्व पार्षद संजीव कुमार संजू को प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप बाबा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बीबीएन इंटक अध्यक्ष की जिमेदारी सौंपी है।

दया राम रेंजर ने बताया कि बीबीएन इंटक अध्यक्ष का पद खाली होने के चलते संजीव कुमार संजू को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव कुमार संजू दो बार नगर परिषद बद्दी में बतौर पार्षद अपनी सेवाएं दे चुके हैं और आम लोगों की समस्याओं को हमेशा उठाते आए हैं। नवनियुक्त बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार संजू ने कहा कि संगठन ने जो जि मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे।

मजदूरों और उद्योगपतियों के बीच तालमेल बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उद्योगों में कामगारों को जो समस्याएं पेश आ रही हैं उन्हें हल करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...