ABVP नगरोटा सूरीयां इकाई द्वारा प्रधानाचार्य को महाविद्यालय को खुद के नए भवन में स्थानांतरित करने के लिए ज्ञापन दिया गया।

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरीयां, व्यूरो

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगरोटा सूरीयां इकाई द्वारा प्रधानाचार्य को महाविद्यालय को खुद के नए भवन में स्थानांतरित करने के लिए ज्ञापन दिया गया।नगरोटा सूरीयां महाविद्यालय को खुले हुए लगभग सात वर्ष हो गए हैं और कम से कम इस महाविद्यालय से चार बैच पास – आउट हो कर चले गए लेकिन नगरोटा सूरीयां महाविद्यालय आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित चल रहा है।

लगभग 2 वर्षो से महाविद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है लेकिन फिर महाविद्यालय के चारों विभागों (B.A, B.COM, B.SC, B.CA) की कक्षाएं आज भी राजकीय माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां के किराए के दो कमरों मे चल रहा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगरोटा सूरियां इकाई महाविद्यालय प्रशासन को दो दिन का समय देती है अगर दो दिन के अंदर महाविद्यालय को नए भवन में स्थान्तरित नहीं किया गया तो अभाविप उग्र आंदोलन करेगी। जिसका जिम्मेवार महाविद्यालय प्रशासन व प्रदेश सरकार होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...