22 फरवरी से वाराणसी- प्रतापगढ़ पैसेंजर सहित 6 ट्रेनें चलाने का फैसला

--Advertisement--

Image

लखनऊ, सूरज विश्वकर्मा

उत्तर रेलवे ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए संगम एक्सप्रेस समेत 8 स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर ये ट्रेनें 17 फरवरी से अगले आदेश तक रद्द रहेंगी।

जिन ट्रेनों को उत्तर रेलवे ने रद्द किया है, उनमें 04237/04238 लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 04239/04240 फैजाबाद-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 04241/04242 जौनपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 04243/04244 जौनपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस शामिल हैं।

वहीं, कोविड के बाद पहली बार उत्तर रेलवे ने 22 फरवरी से लखनऊ मंडल में छह ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में आरक्षण के बगैर कोई भी यात्री सफर कर सकेगा। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा कि इससे कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, प्रतापगढ़ व वाराणसी सहित कई जिलों के हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।

ट्रेन नंबर-कहां से कहां तक-प्रस्थान और पहुंचने का समय
04213 लखनऊ से कानपुर 07:05 बजे 09:00 बजे
04214 कानपुर से लखनऊ 18:50 बजे 21:40 बजे
04204 लखनऊ से फैजाबाद 17:00 बजे 21:25 बजे
04203 फैजाबाद से लखनऊ 05:35 बजे 09:40 बजे
04201 वाराणसी से प्रतापगढ़ 06:00 बजे 09:15 बजे
04202 प्रतापगढ़ से वाराणसी 16:15 बजे 21:15 बजे

अनारक्षित टिकट मिलेगा

अभी तक स्पेशल ट्रेन होने की वजह से आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करने की अनुमति है। 22 फरवरी से चलने वाली अनारक्षित टिकट की घोषणा के बाद अब अनारक्षित टिकट से यात्री सफर कर सकेंगे। इससे यात्री काफी किफायती हो जाएगा। इन ट्रेनों में मंथली पास से यात्रा करने की अनुमति भी दी जाएगी।

सामान्य ट्रेनों से अधिक होगा किराया

रेलवे की नीति के मुताबिक जो भी स्पेशल ट्रेन पटरी लाई जा रही हैं, उनका किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक होता है, लेकिन जिन ट्रेनों के नंबर जारी किए गए हैं वह पैसेंजर ट्रेनें हैं। इनको दर्जा मेल एक्सप्रेस का दिया गया है इसलिए पैसेंजर ट्रेनों का किराया एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...