यूपी: जौनपुर में पुलिस को चकमा देकर थाने से भागा चोर, रातभर चली खोजबीन

--Advertisement--

Image

जौनपुर, सूरज विश्वकर्मा

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मुंगराबादशाहपुर थाने से सोमवार की रात लगभग नौ बजे पुलिस को चकमा देकर चोर फरार हो गया। जानकारी होने के बाद पुलिस चोर की पूरी रात तलाश करती रही, लेकिन उसका पता नहीं लगा सकी।

मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात एक चोर को पकड़ कर थाने में बंद किया था। चोर सोमवार की रात लगभग नौ बजे खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए बाहर निकला, इसके बाद वहां से भाग गया। उसे रोडवेज बस स्टैंड की ओर भागता देख पुलिस कर्मियों ने पीछा किया, लेकिन जब तक पुलिस उसे दबोच पाती, वह रोडवेज बस स्टैंड की बाउंड्री लांघ कर कब्रिस्तान होते हुए फरार हो गया।

पुलिस पूरी रात चोर की तलाश करती रही, लेकिन वह नहीं मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने घटना के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...